BREAKING

Jaunpur News: रक्षाबंधन से पहले सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार रात सर्पदंश से कक्षा चार के 10 वर्षीय छात्र अंश पटेल की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। रक्षाबंधन से ठीक दो दिन पहले हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते भाई की मौत से 13 वर्षीय बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे अंश बरामदे में खाना खाने के बाद पानी लेने के लिए बाल्टी के पास जा रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई और अंधेरे में बाल्टी के पास मौजूद सांप ने उसे डस लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विषैले जन्तु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

परिजन उसे तत्काल मड़ियाहूं ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जौनपुर के निजी अस्पताल और फिर बीएचयू रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए भी गोपालापुर धर्मापुर ले गए थे।


अंश भन्नौर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। घटना की सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने घटना की पुष्टि की।


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें