BREAKING

Jaunpur News: ईओ के अवकाश पर जाने से एसडीएम संभालेंगे शाहगंज नगर पालिका

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर पालिका परिषद शाहगंज की अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा के 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने के बाद नगर पालिका के दैनिक कामकाज की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने 29 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

जानकारी के अनुसार, अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने अस्वस्थता के चलते 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश का अनुरोध किया था। उनके अवकाश के दौरान नगर पालिका के कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए और सभी काम समयबद्ध तरीके से संचालित होते रहें, इसके लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम अंकुर वर्मा को कार्य संपादन से संबद्ध किया है।


ईओ की वापसी तक एसडीएम अंकुर वर्मा नगर पालिका के दैनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। उनकी देखरेख में नगरवासियों से जुड़ी जनसुनवाई, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, नकल जारी करने सहित अन्य नियमित कार्यों का संचालन किया जाएगा।


जिलाधिकारी के आदेश की प्रतिलिपि स्थानीय निकाय निदेशालय, नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम शाहगंज समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। अधिशासी अधिकारी के वापस कार्यभार ग्रहण करने तक नगर पालिका के प्रशासनिक एवं दैनिक कार्यों की जिम्मेदारी एसडीएम के हाथों में रहेगी।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें