BREAKING

Jaunpur News: केराकत में बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उदयचंदपुर गांव स्थित श्मशान घाट पानी में डूब गया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पांच साल पुराना जमीन विवाद थानाध्यक्ष की पहल से सुलझा

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। पानी उदयचंदपुर स्थित श्मशान घाट तक पहुंचने के बाद उसे पूरी तरह डुबो चुका है। जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो नदी का पानी आसपास के निचले इलाकों की ओर बढ़ सकता है।


उदयचंदपुर निवासी सुनील ने बताया कि गोमती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल आसपास के गांवों में पानी पहुंचने की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश रुक जाती है तो जलस्तर में बढ़ोतरी भी थम सकती है।


ग्रामीणों के मुताबिक यदि लगातार तेज बारिश होती रही और गोमती नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में आसपास के गांवों के लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से भी सतर्कता बरतने की उम्मीद जता रहे हैं।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें