BREAKING

Jaunpur News: पांच साल पुराना जमीन विवाद थानाध्यक्ष की पहल से सुलझा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर ग्राम सभा में दो पक्षों के बीच पिछले पांच वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद रविवार को थानाध्यक्ष की पहल से समाप्त हो गया। लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्ष परेशान थे और मामले को लेकर मुकदमा भी लंबित था।


जानकारी के अनुसार नरहरपुर निवासी कृष्ण नारायण चौबे पुत्र स्व. सदानंद चौबे और गेना देवी पत्नी प्रेम लाल के बीच जमीन को लेकर करीब पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और मामला न्यायालय तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेढ़ा गांव में निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी शुरू, युवाओं को मिलेगा लाभ

विवाद से परेशान दोनों पक्ष अपनी समस्या लेकर सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय के पास पहुंचे। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और विवादित जमीन को लेकर आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए उनकी राय जानी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात पर सहमति जताते हुए विवाद समाप्त करने पर राजी हो गए।


इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से स्टाम्प पेपर पर लिखित रूप से समझौता किया और वर्षों से चले आ रहे विवाद को समाप्त कर दिया। आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।


थानाध्यक्ष अमित पांडेय की पहल से पांच साल पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की ऐसी पहल से आपसी विवादों का समाधान होने के साथ लोगों के बीच सौहार्द और भाईचारा भी कायम होता है।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें