BREAKING

Jaunpur News: चीनी भाषा में आलिया ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में किया टॉप

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के मानीकलां गांव की आलिया इकबाल खान ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में चीनी विषय में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


आलिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चीनी भाषा एवं साहित्य की परास्नातक छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर देशभर में चीनी विषय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी आलिया शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने स्नातक स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा अखिल भारतीय चीनी ब्रिज प्रतियोगिता-2024 में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ईओ के अवकाश पर जाने से एसडीएम संभालेंगे शाहगंज नगर पालिका

मानीकलां निवासी मोहम्मद इकबाल खान और शबनम खातून की पुत्री आलिया मरहूम पूर्व प्रधान अमीरुद्दीन की पोती हैं। उनकी सफलता से परिजनों में गर्व और खुशी का माहौल है। गांव के लोगों ने भी आलिया की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।


चीनी भाषा एवं साहित्य जैसे विशिष्ट विषय में देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर पूर्व प्रधान मो. अरशद खान, अबु सहमा, मो. आकिब, अबु हुजैफा खान सहित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने आलिया को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें