BREAKING

Jaunpur News: कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन से सर्वेश ने बढ़ाया गांव का मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा चारो निवासी सर्वेश कुमार कनौजिया का कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। चयन के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सर्वेश का बुधवार दोपहर ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने स्वागत कर बधाई दी।


सर्वेश ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह जनपद से पूरी की। इसके बाद सिंगरामऊ स्थित राजा हरपाल सिंह डिग्री कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की। आगे की शिक्षा के लिए वह प्रयागराज गए, जहां उन्होंने कठिन परिश्रम के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रीकृष्णानगर ओवरब्रिज का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता का निधन हो गया। परिवार में आई इस दुखद परिस्थिति के बावजूद सर्वेश ने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए पढ़ाई जारी रखी। मेहनत के बल पर अब उनका चयन कृषि तकनीकी सहायक के पद पर हुआ है।


सर्वेश की पहली तैनाती प्रयागराज में हुई है। गांव पहुंचने पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता को ग्रामीणों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें