BREAKING

Jaunpur News: थानागद्दी के इशान शुक्ला ने जीता स्वर्ण पदक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी स्थित तिसियां पुरवा निवासी इशान शुक्ला (अमन) ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सरोज शुक्ला के पुत्र इशान ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इशान ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। थानागद्दी क्षेत्र के लोगों ने भी इशान की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।

परिजनों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने इशान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर इशान की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कृषि तकनीकी सहायक पद पर चयन से सर्वेश ने बढ़ाया गांव का मान

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें