BREAKING

Mumbai News: रिक्शा टैक्सी चालकों के मराठी सीखने की समय सीमा को बढ़ाने के लिए संजय उपाध्याय ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी सीखने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अभी भी बहुत सारे रिक्शा टैक्सी चालक पूरी तरह से मराठी नहीं सीख पाए हैं, ऐसे में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने उनका दर्द समझते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मराठी सीखने की समय सीमा को एक वर्ष अतिरिक्त बढ़ाने की अपील की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में संजय उपाध्याय ने कहा है कि रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी सीखने की अनिवार्यता स्वागत योग्य कदम है, जिसके लिए सभी रिक्शा टैक्सी चालक सहर्ष तैयार भी हैं। परंतु अनेक रिक्शा टैक्सी चालक दूसरे प्रांतों के होने के साथ साथ कम पढ़े लिखे हैं। ऐसे में वे अभी भी पूरी तरह से मराठी सीख नहीं पाए हैं। मात्र 30 दिनों के भीतर मराठी सीखना और परीक्षा पास करना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में बैज और परमिट के नूतनीकरण न होने से उनकी रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री से अपील करते हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि मराठी सीखने की समय सीमा को एक वर्ष अतिरिक्त बढ़ाया जाए ताकि सभी टैक्सी रिक्शा चालक पूरी तरह से मराठी भाषा सीख जाए। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुलुंड खेल मैदान को पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल करने के खिलाफ राकेश शेट्टी का विरोध प्रदर्शन

इसके पहले उत्तर भारतीय समाज की प्रतिष्ठित संस्था उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष तथा भाजपा प्रवक्ता डॉ योगेश दुबे ने रिक्शा टैक्सी चालकों को मराठी सीखने की समय सीमा को बढ़ाने के लिए विधायक संजय उपाध्याय से मुलाकात की तथा उन्हें निवेदन पत्र भी दिया था।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें