BREAKING

Mumbai News: आरडी यादव को बीजेपी महाराष्ट्र उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की बड़ी ज़िम्मेदारी

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए मुलुंड निवासी आर. डी. यादव को भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ , महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र जी चव्हाण ने 24 अगस्त 2026 को प्रदेश सेल के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।संगठन में लंबे समय से सक्रिय आर. डी. यादव को जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आर. डी. यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि उत्तर भारतीय समाज को संगठन से और मजबूती से जोड़ा जाए तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। उनकी नियुक्ति से उत्तर भारतीय  समुदाय की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: रिक्शा टैक्सी चालकों के मराठी सीखने की समय सीमा को बढ़ाने के लिए संजय उपाध्याय ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें