BREAKING

Mumbai News: मुलुंड खेल मैदान को पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल करने के खिलाफ राकेश शेट्टी का विरोध प्रदर्शन


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुलुंड (पूर्व) के महाकाली नगर स्थित आरक्षित खेल मैदान की जमीन को पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान और खुले स्थानों को सुरक्षित रखने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खेल मैदान को बचाने की मांग की। उनका कहना था कि मुलुंड जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए उपलब्ध खेल मैदानों और खुले स्थानों को किसी अन्य उपयोग के लिए नहीं दिया जाना चाहिए। राकेश शंकर शेट्टी ने कहा कि हमें पेट्रोल पंप की जरूरत से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके लिए मुलुंड के खेल मैदान को खत्म नहीं किया जा सकता। बच्चों के खेलने और युवाओं के भविष्य के लिए इस मैदान को बचाना जरूरी है। विकास के नाम पर शहर में बचे खुले स्थानों को खत्म करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित पेट्रोल पंप के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तलाशा जाए और खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि खेल मैदान और खुले स्थानों की सुरक्षा नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कृषि विभाग में चयनित प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति/चयन पत्र

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें