Bareilly News: तीज महोत्सव में रेनू मिश्रा बनी तीज क्वीन, मेहंदी में वंदना प्रथम
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। विश्व जागृति मिशन महिला मंडल के तीज महोत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता में रेनू मिश्रा ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया जबकि मेहंदी में वंदना प्रथम रही। तीज क्वीन में फर्स्ट रनर- अप अनुराधा खंडेलवाल तथा सेकंड रनर-अप गीतेश गुप्ता रहीं।
तीज महोत्सव मंजू गोयल एवं ममता गर्ग के निर्देशन में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, स्पॉट इवेंट, बेस्ट ड्रेस-अप एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता हुईं। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज- धजकर तीज के उल्लास को जीवंत कर दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रेनू मिश्रा ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। फर्स्ट रनर- अप अनुराधा खंडेलवाल तथा सेकंड रनर-अप गीतेश गुप्ता रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वंदना अग्रवाल तथा द्वितीय पुरस्कार ममता गर्ग को मिला। बेस्ट ड्रेस- अप का पुरस्कार रीना अग्रवाल ने जीता। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या खंडेलवाल तथा द्वितीय स्थान रेणु वार्ष्णेय ने प्राप्त किया।
वहीं स्पॉट इवेंट में सुषमा गुप्ता, ललिता अनेजा, सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, कंचन अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल, सुधा अग्रवाल, मधु खंडेलवाल, एवं उमा रेलन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत- संगीत, नृत्य और विभिन्न खेलों का आनंद लिया। तीज के पारंपरिक रंग, उमंग और आपसी प्रेम ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। संरक्षक सविता अरोड़ा द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: संगीत साहित्य मंच द्वारा विशेष काव्य संध्या एवं पुस्तक विमोचन संपन्न

.jpeg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
