Jaunpur News: डॉ. शकुन्तला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
मेधावी छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर , जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के नयनसंड स्थित डॉ. शकुन्तला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कालेज की चेयरमैन वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुन्तला यादव, संस्थापक पूर्व सीएमओ डॉ. रामअवध यादव, प्राचार्य डॉ. बीना त्रिपाठी के द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालेज के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल, अवार्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। मेडिकल कॉलेज की प्रथम व्यावसायिक परीक्षा में स्वेच्छा यादव ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर रिया सिंह तथा तीसरे नंबर पर लक्ष्मी यादव रही हैं।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. दीक्षा मौर्या, डॉ. धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, फ़लक अंसारी व कृष्णा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नागपंचमी पर भदेवरा में हुआ कुश्ती दंगल
खेल पुरस्कार का भी हुआ वितरण
खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अजय कुमार आनंद, डॉ.रुद्र प्रताप तिवारी, डॉ. विमलेश तिवारी, डॉ. शैलेश्वरी यादव, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. एल एन जायसवाल, डॉ. विमलेश यादव, डॉ. अजीत यादव, डॉ. अमित प्रजापति द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
वॉलीबॉल पुरस्कार वितरण प्रबंधक सत्येंद्र यादव व प्रशासनिक अधिकारी सचिन यादव तथा दिलशाद खान द्वारा किया गया। क्रिकेट पुरस्कार वितरण दयाशंकर व विनय प्रकाश तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद, गोल्डेन, गोविंद, पंकज, विशाल, राजू, सोनी, भूमि, सुमन, अल्का, ज्योति, सोनाली, गोपी आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)