BREAKING

Jaunpur News: नागपंचमी पर भदेवरा में हुआ कुश्ती दंगल

पहलवानों ने आजमाया दांव पेंच

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उदय जनसेवा समिति के तत्वावधान में नागपंचमी के मौके पर सोमवार को भदेवरा गांव में राष्ट्रीय महाकुंभ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसमें विभिन्न खेलकूद, कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश कुश्ती बराबरी पर ही रही। बसवत के पहलवान धीरज यादव ने धर्मापुर के पहलवान रामचन्दर को, कोनिया के रोशन ने नई बाजार के अंश को, बसवत के लालू ने भदेवरा के अमित को, भदेवरा के शुभम राजभर ने परौवा के जिग्यानसु को और बसवत के गौरव ने गड़वारेबीर के दीपांश को पराजित कर दिया। रेफरी चंदन पहलवान और लालचंद पहलवान रहे। संचालन जयराम पाठक ने किया। उद्घाटन दुर्गेश सिंह ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम के आयोजक उदयभानु सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामआसरे पहलवान, दिनेश पहलवान, राजेन्द्र उपाध्याय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज गौड़, आदर्श  चौरसिया, कुंदन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामनगर सीएचसी में 73 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें