Jaunpur News: रामनगर सीएचसी में 73 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 73 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने महिलाओं की विस्तृत जांच कर आवश्यक परीक्षण कराए और गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की जमीनी आवाज
चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक खान-पान रखने तथा किसी भी परेशानी पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर जांच कराने से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मिलती है तथा संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सकता है।
शिविर में डॉ. रुचि सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार, स्टाफ नर्स प्रेमशिला, गीता, लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सहित आशा कार्यकर्ता संगीता, अनीता, रीता और सुशीला मौजूद रहीं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)