Jaunpur News: ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की जमीनी आवाज
विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें ग्रामीण पत्रकार
ग्रापए उत्तर प्रदेश के जिला सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं और सम्मान पर हुई चर्चा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस लाइन के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा द्वारा रविवार को जिला सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण पत्रकारिता की चुनौतियों, पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा एवं सम्मान तथा पत्रकारिता की विश्वसनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में समाचारों के प्रसार के लिए अनेक माध्यम उपलब्ध हैं, लेकिन प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और महत्व आज भी कायम है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारिता दोनों का उद्देश्य समाज में व्यवस्था, जागरूकता और जनहित के लिए है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गांव-कस्बों की वास्तविक समस्याओं को समाज और प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकार महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। पत्रकारों को ऐसी खबर लिखनी चाहिए जिस पर आम जनता विश्वास कर सके। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले उसके तथ्यों और विश्वसनीयता की पूरी तरह जांच अवश्य कर लें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वारंटी समेत दो गिरफ्तार
प्रदेश संरक्षक केएन राय ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता सत्य और तथ्य पर आधारित होती है। इसलिए किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसके तथ्यों की पूरी तरह पड़ताल करना जरूरी है। समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी बड़ी है और उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से किया जाना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार विषम परिस्थितियों में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं, स्थानीय घटनाओं और जनसरोकार के मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों और सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की जमीनी आवाज है इसलिए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संरक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय ने संस्था के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात सुश्री पीहू खरे ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को मंडल संरक्षक तारकेश्वर सिंह,मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह, वाराणसी जिलाध्यक्ष राज कुमार तिवारी पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, डॉ ब्रजेश यदुवंशी, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमेई, डॉ. सरफराज खान, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरिफ खान, मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष ओबैदा आजमी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दीपक सिंह तथा सदर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र खरे ने आभार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद धनंजय ने ग्रामीण पत्रकारों के हित में किया बड़ा ऐलान
ग्रामीण पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए पूर्व सांसद ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर के सदस्यों का सामूहिक बीमा करने तथा उसकी आजीवन किस्त जमा करने की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प व्यक्त किया। उनकी इस घोषणा का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत किया। इस सम्मेलन ने ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका, पत्रकारों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)