BREAKING

Jaunpur News: वारंटी समेत दो गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे एक वारंटी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पटैला गांव निवासी नफीस अहमद को नाजरीन बानो बनाम नफीस अहमद से संबंधित मुकदमे में जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नोटिस जारी होने के बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। इसी क्रम में बीरमपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह मारपीट सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ खुटहन थाने में मुकदमा दर्ज है और पूर्व में भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Sultanpur News: नारायण ज्ञान धाम में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीपी त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें