Mumbai News: संगीत साहित्य मंच द्वारा विशेष काव्य संध्या एवं पुस्तक विमोचन संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार 16 अगस्त 2026 को वर्धमान सभागृह गोकुल नगर ठाणे पश्चिम विशेष काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्थापक रामजीत गुप्ता के साथ पदाधिकारियों ने किया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हौंसला प्रसाद सिंह अन्वेषी एवं स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी हृदयांगन संस्थापक डॉ विधु भूषण त्रिवेदी ने संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार सिंह प्रबंध निदेशक एस एन डिग्री कालेज बांसगांव गोरखपुर उपस्थित थे। समारोह दो सत्रों में विभक्त हुआ प्रथम सत्र सम्मान समारोह जिसका संचालन सदाशिव चतुर्वेदी मधुर तथा द्वितीय सत्र काव्य संध्या का संचालन लालबहादुर यादव कमल एवं उमेशचंद्र मिश्र प्रभाकर ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कवियत्री अधिवक्ता नेहा मिश्र नेह के वंदना से हुआ।काव्य संध्या की अध्यक्ष कनकलता तिवारी,मुख्य अतिथि सत्यभामा सिंह एवं अन्नपूर्णा गुप्ता तथा दूसरे सत्र में अध्यक्ष रविमोहन अवस्थी, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश तिवारी, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार की उपस्थिति में काव्य संध्या का शुभारंभ मुंबई के सभी साहित्यिक संस्थाओं के मिडिया प्रभारी कवि विनय शर्मा दीप ने अवधि कजरी गीत से किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: रामकुमार पाल राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता नियुक्त
तत्पश्चात तिलकराज खुराना, अजय सिंह, डॉ सतीश पांडेय, रामप्यारे सिंह रघुवंशी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, अमरनाथ दुबे, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी,श्रीधर मिश्र, अंजनी कुमार द्विवेदी,नंदलाल क्षितिज,अनिल कुमार राही, रामस्वरूप साहू,रामसिंह सिंह,नामदार राही, अरुण दुबे अविकल, प्रवीण कुमार प्रेमी, शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित, मिनाक्षी शर्मा पंकज,बीनू त्रिपाठी विभु, अरुण मिश्र अनुरागी,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, विनय मिश्रा, सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, डॉ प्रमोद पल्लवित,रितेश गौड़, लक्ष्मीकांत कमलनयन ने काव्य पाठ किया।समारोह में संस्था संरक्षक समाजसेवी दयाशंकर सिंह की विशेष उपस्थिति देखी गई जो शुभारंभ से अंत तक कवियों का हौसला-अफजाई करते रहे।काव्य संध्या में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु नेहा मिश्र नेह को प्रथम, विनय शर्मा दीप को द्वितीय,अरुण दुबे अविकल को तृतीय पुरस्कार नगद धनराशि से सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार गज़लकार एन बी सिंह नादान की पुस्तक ' शांति दूत गौतम बुद्ध ' काव्य कथा का लोकार्पण संपन्न हुआ। जिसकी समीक्षा डॉक्टर सतीश पांडेय ने विधिवत किया।अंत में संस्थापक सहित स्वागताध्यक्ष, समारोह अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![]() |
| विज्ञापन |



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)