BREAKING

Mumbai News: रामकुमार पाल राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता नियुक्त

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के सशक्त  सेवक, सुप्रसिद्ध समाजसेवी, सनातन धर्म प्रेमी, दर्जनों सामाजिक संस्थाओ में विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे रामकुमार पाल को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य गोपाल राय ने महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। गोपाल राय ने रामकुमार पाल को मुंबई के उनके कार्यालय में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के महाराष्ट्र प्रवक्ता की जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र  देकर उन्हें बधाई दी। रामकुमार पाल को राष्ट्रीय विश्व हिंदू रक्षा परिषद का महाराष्ट्र प्रवक्ता बनाए जाने पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' ट्रस्ट के अध्यक्ष डाॅ अजय एल दुबे, शिवसेना (शिंदे गुट) के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, समेत सामाजिक आर्थिक राजनीतिक पत्रकार जगत के लोगों ने उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। बता दें कि रामकुमार पाल भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व दादरा एवं नगर हवेली प्रभारी, भाजपा कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रवक्ता, प्रधानमंत्री आत्म निर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जैसे पदों पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें | भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कड़ा फ़रमान -सड़क हादसे के बाद हर सेकंड की कीमत 


समाजसेवी उमाकांत वर्मा की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें