BREAKING

Jaunpur News: बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ रमदियालगंज मार्ग, आवागमन मुश्किल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रामपुर नद्दी न्याय पंचायत बाजार से रमदियालगंज जाने वाला मार्ग भारी बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रात में हुई तेज बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई। पानी भरने से राहगीरों को जलजमाव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीण अनुज, राजू, राजकुमार और संजय ने बताया कि मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कर गड्ढामुक्त कराने तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने हरितालिका तीज उत्सव का किया आयोजन 

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें