BREAKING

Jaunpur News: एमईएस में जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित हुए धीरज प्रजापति

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी धीरज कुमार प्रजापति का चयन सैन्य अभियंत्रण सेवा (एमईएस) में जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। धीरज कुमार प्रजापति श्री रामलाल प्रजापति के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई अमित प्रजापति भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, गौराबादशाहपुर इकाई के मीडिया प्रभारी और नवयुवक रामलीला समिति गौरा बाजार के उपाध्यक्ष हैं। धीरज की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। चयन से गौराबादशाहपुर कस्बे के साथ जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है। धीरज की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बारिश के बाद तालाब में तब्दील हुआ रमदियालगंज मार्ग, आवागमन मुश्किल

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें