BREAKING

Jaunpur News: स्कूल वाहनों की जांच, चालक-परिचालकों का हुआ सत्यापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। स्कूल वाहनों और उनके चालक-परिचालकों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पवारा क्षेत्र के सरायबीका स्थित लॉर्ड बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस ने वाहनों की जांच की। प्रभारी निरीक्षक पवारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर पहुंचकर स्कूल में संचालित वाहनों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक अभिलेख, सुरक्षा व्यवस्था और चालक-परिचालकों से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एमईएस में जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित हुए धीरज प्रजापति

प्रभारी निरीक्षक ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और स्कूल वाहनों के संचालन में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और चालक-परिचालकों का सत्यापन आवश्यक है।

पुलिस के अनुसार, स्कूल वाहनों की जांच और सत्यापन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें