BREAKING

Jaunpur News: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने हरितालिका तीज उत्सव का किया आयोजन

भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी: सुषमा पटेल 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नगर के मंगलम लॉन में हरतालिका तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सखियों ने राजस्थानी पोशाक में गीत, संगीत, नृत्य के साथ हर्षोल्लास पूर्वक बिघ्नहर्ता गणपति भगवान, देवाधिदेव शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना करके धूमधाम से त्यौहार मनाया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि सुषमा पटेल (पूर्व विधायक मुंगराबादशाहपुर), मनोरमा मौर्य (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जौनपुर) संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रजनी सिंह (सदस्य, स्थायी लोक अदालत जौनपुर) एवं समस्त सखियों ने गणपति भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि सुषमा पटेल ने कहा कि आज की नारी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की नैतिक जिम्मेदारी को अत्यंत सजगता से निभा रही है। उन्होंने सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु स्वास्थ्य, स्वावलंबन आदि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। 


मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि मनोरमा मौर्य ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षिका मोनिका गुप्ता एवं प्रशिक्षु महिलाओं एवं बच्चियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हरितालिका तीज उत्सव के इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश एवं देवाधिदेव भगवान शिव को समर्पित समूह व एकल नृत्य से सखी शीला राय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा साहू, पिंकी जायसवाल, दिव्या साहू, अंजू जायसवाल, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, रूपम शुक्ला, विभा साहू, उमा गुप्ता, मीना गुप्ता, संतोष गुप्ता, डॉ रेनू मौर्य आदि ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पहेली प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने वर्ष पर्यंत पूर्ण मनोयोग से सखी वेलफेयर फाउंडेशन की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए सभी सखियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया तथा बेहतरीन कार्य करने के लिए सखी दिव्या साहू को बेस्ट सखी अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव अर्चना सिंह तथा उपस्थित सभी के प्रति अभिनन्दन एवं आभार कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

 इस अवसर पर सारिका सोनी, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, आरती सिंह, सरिता निगम, शकुंतला मौर्य, शशि मिश्रा, रजनी साहू, शिप्रा द्विवेदी, साधना साहू,माधुरी गुप्ता, अंजू पाठक, डॉ सरला त्रिपाठी, डॉ अनीता त्रिपाठी, मिलन श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, माला वर्मा, स्वप्निल सिंह, उर्वशी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, अंजू सिंह, किरण सिंह, अंजू लता अग्रहरि,सोना बैंकर, रेनू बैंकर, मीना यादव, स्वप्निल श्रीवास्तव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जुड़वा बच्चों की मां ने कीटनाशक खाकर दी जान

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें