BREAKING

Jaunpur News: निषाद जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पी एम को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा 

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर।विधानसभा मछलीशहर में निषाद पार्टी के प्रभारी राकेश कुमार बिंद के नेतृत्व में निषाद जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में की गई है।सोमवार को उक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में मांग उठाई गई है कि दिल्ली में मल्लाह एस सी है, बंगाल में केवट एस सी श्रेणी में शामिल है जबकि उत्तर प्रदेश में निषाद , कश्यप, बिंद,मझवार आदि को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया हैं। अन्य प्रांत की भांति अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग प्रधानमंत्री से की गई है।इसके अलावा निषाद वंश  के शहीद हुए लोगों के गांव को आदर्श गांव घोषित करने, जनगणना के वक्त जाति के  कालम में मझवार अंकित करने समेत चार मांग की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार ने ज्ञापन प्राप्त कर आगे कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपते समय यमुना प्रसाद बिंद, कमला प्रसाद मझवार, अनीता देवी समेत 15 लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, नवीन कुमार बने एडीएम प्रथम

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें