BREAKING

Jaunpur News: पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, नवीन कुमार बने एडीएम प्रथम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पांच उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को मछलीशहर का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को मड़ियाहूं एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सोमवार को अजय कुमार उपाध्याय ने मड़ियाहूं एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था।

निवर्तमान मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार को जौनपुर का अपर जिलाधिकारी प्रथम बनाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बदलापुर के एसडीएम मोहम्मद अमान को एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों के नई जिम्मेदारियां संभालने से तहसील एवं राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नदी में मछली पकड़ने  गया 14 वर्षीय बालक नहाते समय डूबा

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें