Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल हुई गाय, 45 हजार रुपये में हुआ समझौता
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में सड़क पर बैठी गाय को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच 45 हजार रुपये में समझौता हुआ। हादसे में गाय घायल हो गई थी। बेजुबान संगठन की शिकायत के बाद मामला शाहगंज कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर सहमति बनाई गई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाय सड़क पर बैठी दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक कार वहां से गुजरती है और गाय को टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद चालक कार लेकर मौके से चला गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बेजुबान संगठन के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया। आपसी सहमति से गाय के उपचार के लिए 45 हजार रुपये देने पर समझौता हुआ।
समझौते में पुरानी बाजार निवासी अभिलाष आर्य पुत्र अम्बरीष आर्य और बेजुबान संगठन के लोग प्रथम पक्ष में रहे, जबकि सबरहद निवासी सालीम पुत्र शाहिद को द्वितीय पक्ष में शामिल किया गया।
समझौते के अनुसार 15 हजार रुपये तत्काल दिए गए हैं, जबकि शेष 30 हजार रुपये तीन दिन के भीतर देने पर सहमति बनी है। घायल गाय का उपचार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निषाद जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग
![]() |
| Ad |
.jpeg)
