BREAKING

Jaunpur News: बालिका शिक्षा को लेकर विद्या सभा में किया जागरूक


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। रानीपुर मार्ग स्थित विकासखंड रामनगर के प्राथमिक विद्यालय रानीपुर में सोमवार को जन विकास संस्थान, जौनपुर की मैत्री परियोजना के तहत विद्या सभा का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में बालिकाओं के नियमित नामांकन, विद्यालय में उपस्थिति और पढ़ाई छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा की गई। संस्था की ओर से चलाए जा रहे ‘ज्ञान का पिटारा’ अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समुदाय से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

जन विकास संस्थान के निदेशक राजमणि ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बालिका को शिक्षा से जोड़कर उसके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। ‘ज्ञान का पिटारा’ अभियान के माध्यम से समुदाय की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, ग्राम प्रधान, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद समेत संस्था के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल हुई गाय, 45 हजार रुपये में हुआ समझौता

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें