Jaunpur News: यूपी फुटबॉल टीम में लव सोनकर का चयन, केराकत में खुशी की लहर
डॉ. बीसी राय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे लव सोनकर
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी युवा फुटबॉल खिलाड़ी लव सोनकर का उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। मऊ में आयोजित 19 वर्षीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन यूपी टीम के लिए किया गया। अब वह 25 अगस्त से बेंगलुरु में आयोजित होने वाली डॉ. बीसी राय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। लव सोनकर पूर्व में फुटबॉल अकादमी सिझवारा के खिलाड़ी रहे हैं। खेल की शुरुआती बारीकियां सीखने और उन्हें निखारने में संतराम निषाद, प्रेम नारायण यादव, रुपेश शर्मा तथा विशेष रूप से एनआईएस फुटबॉल प्रशिक्षक मनीष निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में लव सोनकर स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में रहकर फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अगरौरा गांव में वीर सपूत शहीद रामानंद व रघुराई को किया गया नमन
लव के प्रदेश की टीम में चयन की खबर मिलते ही केराकत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। फुटबॉल अकादमी सिझवारा के अध्यक्ष एवं बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश कुमार साहू (राजू), उपाध्यक्ष अरविंद यादव, संरक्षक वली मोहम्मद खान (बल्लो भाई), कयाम खान, पारस सीआरपीएफ, वीरू यादव, प्रोफेसर मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, सुभाष यादव प्रधान छितौना, चंद्रशेखर यादव, मास्टर सूरज कनौजिया, विनोद साहू, मास्टर सुनील कनौजिया, डॉ. प्रमोद यादव, राम कुमार यादव, मेराज कुरैशी, प्रदुम यादव, मोहम्मद कैश खान, टीम मैनेजर आशीष निषाद समेत अकादमी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ खिलाड़ियों तथा क्षेत्रवासियों ने लव सोनकर को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। फुटबॉल अकादमी सिझवारा क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। अकादमी के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से मैदान पर प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में अकादमी के चार खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। लव सोनकर का चयन इस बात का प्रमाण है कि उचित प्रशिक्षण और मेहनत के दम पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
