Jaunpur News: अगरौरा गांव में वीर सपूत शहीद रामानंद व रघुराई को किया गया नमन
बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के अगरौरा गांव में रविवार को शहीद रामानंद व रघुराई चौहान की याद में शहीद मेला का आयोजन किया गया। मेले में आये लोगो ने पुष्प अर्पित कर उनकी बीरगाथा के किस्से सुना उन्हें नमन किया। 23 अगस्त 1942 को अग्रेंजी शासन काल में योजनाबद्ध तरीके से गिरप्तार कर घर के समीप रामानंद व रघुराई को पेड़ से बाध कर गोली मार दी गयी थी। गांव वालों सहित परिजनों को चेतावनी के कारण तीन दिन बाद शव को उतार कर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी याद में गांव में बनाये गए शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत हम आज जिंदा है आने वाली पीढ़ी इन्ही शहीद स्तम्भ को देख अपने वीर सपूतों को याद कर सकेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय ने कहा कि आज क्षेत्र रामानन्द व रघुराई की वीर गाथा को सुन गर्वान्वित हो रहा है। ऐसे अमर शहीदों को याद रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धनियामऊ पुल तोड़ने के दौरान शहीद जमीदार सिंह, रामानन्द, रघुराई, रामपदारथ जैसे योद्धाओं का वर्णन युवा पीढ़ी को सुनना होगा तभी हम उन्हें याद रख सकेंगे। इस दौरान वीरेन्द्र चौहान, दीपक शर्मा, अनुराग सरोज, ईश्वरदीन चौहान, दीपक चौहान, महेन्द्र चौहान, शिवजीत सरोज आदि ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानी पुत्र अच्छेलाल चौहान ने किया। कार्यक्रम आयोजक धनियामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने सभी के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिंगरामऊ में ‘साथी हाथ बढ़ाना’ क्रिएटर्स मीट का भव्य आयोजन
![]() |
| विज्ञापन |

