BREAKING

Jaunpur News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, रामपुर खुर्द की बस्ती में कई दिनों से भरा पानी

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज। क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव की हरिजन बस्ती में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश के बाद बस्ती की गलियों और नालियों में कई दिनों से पानी जमा है। घुटने तक पानी भरे होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण गंदगी और दुर्गंध भी फैल रही है।

ग्रामीण वंशराज और बबलू ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से पंप लगाकर तत्काल पानी निकलवाने, स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने और स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें