Jaunpur News: पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, जलालपुर पुलिस ने युवक पर दर्ज किया मुकदमा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। छितौना गांव निवासी ऋषि दूबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से फायरिंग के वीडियो की जानकारी मिली थी। इसके बाद उपनिरीक्षक बलवन्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने कथित तौर पर हाथ में पिस्टल लेकर कई राउंड फायरिंग की थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, रामपुर खुर्द की बस्ती में कई दिनों से भरा पानी
फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो फुटेज को पेनड्राइव में संकलित किया जा रहा है।
पुलिस हथियार की सत्यता, उसके स्रोत और फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के संबंध में भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Ad |

.jpeg)
