BREAKING

Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बीएचयू ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज, जौनपुर। क्षेत्र में बुधवार देर शाम करौर बाजार के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक विकास गौड़ की मौत हो गई। मोलनापुर गांव निवासी विकास को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर किया था। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  26 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, करौर बाजार के समीप हुए हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू रेफर किया था। पुलिस सड़क हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad




Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें