BREAKING

Jaunpur News: 26 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बनपुरवा, औरा गांव निवासी 26 वर्षीय संतोष गुप्ता उर्फ लल्ला एक अगस्त 2026 से लापता हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, जिसके कारण परिजन काफी चिंतित हैं। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार, संतोष की रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। लापता युवक का रंग गोरा, शरीर पतला और कद करीब पांच फुट है। घर से निकलते समय उन्होंने गेरुआ रंग की टी-शर्ट और गेरुआ रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी।

परिवार ने लोगों से अपील की है कि संतोष गुप्ता उर्फ लल्ला कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल (एस) रामनगर जोन की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर




Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें