Jaunpur News: अपना दल (एस) रामनगर जोन की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। जमालापुर स्थित श्री कावेश्वर कुटी हनुमान मंदिर में गुरुवार को अपना दल (एस) रामनगर जोन की मासिक बैठक आयोजित की गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोन की कमेटी जल्द पूरी करने के साथ प्रत्येक सेक्टर में बूथ कमेटियों का गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाए। कार्यकर्ताओं से गांवों में जन चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनने का आह्वान भी किया।
मड़ियाहूं विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल ने प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का झंडा और नेम प्लेट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे संगठन की पहचान मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा।
बैठक में जिला मीडिया सचिव सुनील पटेल, आशीष पटेल, गुड्डी देवी, अरशद, चांदनी सरोज, विजय पटेल, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कजरी तीज महोत्सव में लोकगीतों ने बांधा समां, महिलाओं ने साझा की तीज की खुशियां
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A4%95%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%A0%E0%A4%A8%20%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%AC%E0%A5%82%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%8B%E0%A4%B0.jpeg)
