BREAKING

Jaunpur News: रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार रुपये


कैशलेस इलाज की सुविधा के साथ दुर्घटना में दो लाख का बीमा, साड़ी के लिए भी बढ़ी राशि

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम रविवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से किया। मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल रहे। इस दौरान रसोइयों को सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में बताया गया कि रसोइयों का मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर अब तीन हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। वहीं साड़ी के लिए मिलने वाली वार्षिक राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आधुनिक तकनीक से मक्के की खेती कर किसान को दो लाख आमदनी की उम्मीद

विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी निभाने में अहम योगदान देती हैं। सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं में वृद्धि कर रसोइयों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से रसोइयों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम में तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, बीडीओ राम श्री सरोज, खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा, डॉ. अजय कुमार सिंह समेत विभिन्न विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी और बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें