Jaunpur News: दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, दो लोग गंभीर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर-जमुहाई मार्ग पर कोठवार बाजार के पास रविवार की शाम दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया गया कि अकबरपुर केराकत गांव निवासी रोहित कुमार अपनी पत्नी चंद्रकला (24) और बड़ी साली चंद्रकुमारी (30) पत्नी प्रदीप कुमार के साथ केराकत जा रहे थे। इसी दौरान कोठवार बाजार के पास सामने से आ रही दूसरी स्कूटी से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रकुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं उनकी छोटी बहन चंद्रकला और जीजा रोहित कुमार भी घायल हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ तीन हजार रुपये
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत देखते हुए चंद्रकला और रोहित कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों का उपचार चल रहा था।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि चंद्रकुमारी करीब सात वर्ष से ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थीं। उनके पीछे तीन बच्चे हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।
थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

