BREAKING

Jaunpur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 नमूने लिए

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई और दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए।


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मौर्या मार्केट वनविहार रोड स्थित बाबा मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन, मछलीशहर बाजार के बाबा स्वीट हाउस से खोया का नमूना लिया।

यह भी पढ़ें | मां का दुख बना बेटी की तलाश का हथियार, सामने आई ‘गांधारी’ की रोमांचक झलक

शाहगंज बस स्टेशन के पास अनिल मिष्ठान भंडार से खोया और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। इसी दुकान पर अस्वच्छ स्थिति में रखी 30 किलोग्राम छेना मिठाई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,500 रुपये बताई गई, को नष्ट कराया गया। वहीं विन्ध्य मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया गया।


पूर्वी कौड़िया मेन रोड शाहगंज स्थित गोकुल डेयरी और मनु डेयरी से पनीर के नमूने लिए गए। इसके अलावा लाइन बाजार चौराहा स्थित दुकान से बर्फी, पुरानी बाजार मखदूमशाह स्थित दुकान से बर्फी, सिंगरामऊ में एक दुकान से अनरसा तथा भलुवाही स्थित सुख-शांति मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना संग्रहीत किया गया।


अभियान के दौरान कुल 11 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि अस्वच्छ स्थिति में रखी 30 किलोग्राम छेना मिठाई नष्ट कराई गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा संबंधित विनियमावली 2011 के तहत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Happy Independence Day : Umanath Singh Hr. Sec. School Shankarganj, Maharupur, Jaunpur
Ad


जौनपुर के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह की तरफ से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें