BREAKING

Mumbai News: शौर्य वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा मलाड में आयोजित कजरी महोत्सव में बही गीतों की बयार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शौर्य वेल्फेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पाल एवं महामंत्री देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में रविवार, 23 अगस्त को मालाड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य कजरी महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कजरी के पारंपरिक लोकसुरों से सजी इस शाम में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कजरी प्रस्तुत की गईं, जिन पर श्रोता जमकर झूमे और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को समर्पित इस अनूठे आयोजन के लिए उपस्थित गणमान्यों एवं श्रोताओं ने शौर्य वेल्फेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष  रामकुमार पाल और महामंत्री देवेन्द्र तिवारी की सराहना की। कार्यक्रम में रमेश दुबे, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र एवं पूर्व सांसद भदोही, चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र, संजय निरूपम, पूर्व सांसद, विजय पंडित, डॉ. एच.एन. मिश्रा, बृजमोहन पांडेय, संपादक नवभारत, डॉ. राधेश्याम तिवारी, आनंद दुबे, प्रवक्ता उबाठा, निलेश दामोदर देशमुख, सभापति वसई-विरार शहर महानगरपालिका, नगरसेविका रानी द्विवेदी, रामसेवक पांडेय, राम व्यास उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय, श्रीकांत मिश्र, जगदंबा तिवारी, चिंतामणि पांडेय, डॉ. किशोर सिंह, राधेश्याम मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, श्रीनिवासानंद जी महाराज, मुन्ना मिश्र, निशा तिवारी, कविता पांडेय, रोशनी किरण, संगीता दुबे, रीमा सिंह एवं भारती श्रीवास्तव सुंदर ठाकुर रंजू झा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेनू मल्लाह अमृता मिश्रा डॉ दिलीप पाल राज कुमार पाल विक्रम पाल सतेन्द्र श्रीवास्तव परिवार पत्रकार गण नरेंद्र मदन बाबू राऊत पुरी टीम के साथ उपस्थित रहे  सहित अनेक वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 नमूने लिए

कजरी गायन की कमान गायिका संध्या मिश्रा, ममता उपाध्याय एवं सरिता त्रिपाठी ने संभाली। तीनों कलाकारों ने अपनी दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को कजरी की लोकपरंपरा और मिट्टी की खुशबू से जोड़ दिया। कार्यक्रम के माध्यम से शौर्य वेल्फेयर फाउंडेशन ने लोकसंगीत और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक सराहनीय पहल की। देर तक चले इस सुरमयी आयोजन का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें