Jaunpur News: कार्यकर्ता अभी से जमीनी स्तर पर कार्य करें: श्रद्धा यादव
सपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बनाई रणनीति
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। विधानसभा मड़ियाहूं 370 समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को शिवपुर बाईपास स्थित एक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य ने की। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा करते हुए छूटे हुए नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायत एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता अभी से क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया।इस दौरान चंद्रभान यादव, भूपेश पांडेय, प्रदीप यादव, इजहार अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव राजेश यादव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तेजीबाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
