Jaunpur News: सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम, दस हिरासत में
रायबरेली जौनपुर हाइवे के खजुरहट मोड पर स्थित होटल में हुई कार्यवाही
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। रायबरेली जौनपुर हाइवे पर स्थित खजुरहट गांव के मोड़ पर संचालित एक होटल पर रविवार को पुलिस और राजस्व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दस जोड़ों को हिरासत में लिया है। होटल संचालक के साथ ही हिरासत में लिये गए युवकों के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारी विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।
रविवार को नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव कोतवाली पुलिस के साथ उक्त होटल पर पहुंचे।होटल में दस जोड़े कमरों से बरामद हुए । होटल से बरामद 10 जोड़ों को हिरासत में लेकर प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली लौट आए ।युवतियों को छोड़ दिया गया है जबकि युवकों को कोतवाली में रखा गया है। उल्लेखनीय हैं कि होटल में काफी लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के चलने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पर सक्रिय हुई राजस्व और पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की है ।कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस युवकों के साथ होटल संचालक को भी कोतवाली लाई है। नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर छापेमारी की गई है।होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं ।मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं ।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीन विवाद में महिला को धमकी, पांच नामजद
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)