Jaunpur News: तेजीबाजार पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। थाना तेजीबाजार पुलिस ने वर पक्ष को धमकी देने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम रसिकापुर पुलिस बूथ पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चकदौदहा में शादी तोड़ने की धमकी देने वाले दो युवक फिर से चकदौदहा तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को मय अपाचे बाइक के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय निषाद (19 वर्ष), निवासी सोनावा थाना चाँदा, जनपद सुल्तानपुर और आदित्य श्रीवास्तव (19 वर्ष), निवासी रामकोला थाना महाराजगंज, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें |Jaunpur News: राष्ट्रीय कथावाचक ब्रजेश मणि त्रिपाठी का नाथ निकेतन पर भव्य सम्मान
तलाशी के दौरान अजय निषाद के पास से एक तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ तेजीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें संबंधित धाराओं में हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है और अन्य मामलों की जांच जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक ओंकारनाथ सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल शतीस सिंह और कांस्टेबल क्रांति कुमार शामिल रहे।
| Advt |
