Jaunpur News: राष्ट्रीय कथावाचक ब्रजेश मणि त्रिपाठी का नाथ निकेतन पर भव्य सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता (उच्च न्यायालय) अमर नाथ पाण्डेय के निज निवास नाथ निकेतन पर देवरिया की धरती से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक कुल गुरु ब्रजेश मणि त्रिपाठी जी का आगमन हुआ जहां आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया। आगमन पर परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट स्वरूप प्रदान की गई।इस दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार कुल गुरु जी के चरण पखारे गए तथा परिवार के सभी सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। घर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं आध्यात्मिक बना रहा। कुल गुरु जी ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके साथ अनिल मिश्र भी रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं परिवार जन में अमित पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, आकाश पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार में हुए उत्तीर्ण
| विज्ञापन |
