BREAKING

Jaunpur News: लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार में हुए उत्तीर्ण

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरसांव निवासी सत्यम शिवम सुंदरम ने पहली बार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगंज के तरसाव गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र सत्यम शिवम सुंदरम सिविल सेवा की तैयारी प्रयाग राज से कर रहे थे और उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 में परीक्षा उत्तीर्ण कर 124वा रैंक प्राप्त कर आई एफ एस बने। ज्ञात हो कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज के महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर से प्राप्त की और स्नातक सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली से उत्तीर्ण करने के पश्चात सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए के पिता अशोक कुमार महोबा जिले में (पी.डी.) के पद पर कार्यरत हैं और सीडीओ का भी चार्ज उनके पास है। माता गीता देवी ग्रहणी है और चार भाई बहनों में सबसे छोटे सत्यम शिवम सुंदरम है बड़े भाई भी सिविल सेवा की तैयारी में जुटे हुए हैं और उन्होंने इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनो तथा अपने चाचा रविकांत प्रधानाचार्य सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज ऊंचगांव सुजानगंज को दिया। परीक्षा परिणाम आने की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला साथ ही साथ घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोबाइल व नगदी लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें