BREAKING

Jaunpur News: रामनगर ब्लाक क्षेत्र में जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामनगर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत पुरवा, उसराव गांव स्थित जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल के आवास पर जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा गांव स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि जफराबाद प्रभारी हौशीला प्रसाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता का आधार बनेगा।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत member राकेश पटेल ने कहा कि गांवों में नियमित जन चौपाल आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें पार्टी से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन विस्तार में योगदान देने की अपील की।

बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने किया। उन्होंने संगठन की आगामी रणनीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश पटेल, राजकुमार पटेल प्रधान, दिनेश पटेल मास्टर, डॉ. संतोष पटेल, अभिकांत मिश्रा, दीनानाथ, कमलेश पटेल, गौरव कुमार, अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें