BREAKING

Jaunpur News: जमीन विवाद में विधवा व पुत्री से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

चेतन सिंह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के निगोह गांव में जमीन विवाद को लेकर विधवा महिला और उसकी पुत्री से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुखराजी यादव पत्नी स्व. उदयभान यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 मई की सुबह करीब नौ बजे विपक्षी अपने मकान की तरी करा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दरवाजे पर रखे भूसे में पानी डालकर उसे भिगोने लगे। विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि पारसनाथ यादव, करुणा और रेशम ने मिलकर उन्हें पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री पूनम की भी पिटाई कर दी गई, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही मुंबई में रह रहा पंकज फोन पर जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पारसनाथ यादव, करुणा, रेशम और पंकज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) व 316(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पति व सास पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


नया सबेरा का चैनल JOIN करें