BREAKING

Jaunpur News: पति व सास पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कान्हवंशीपुर गांव निवासी एक महिला ने पति व सास पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव निवासी सना बानो पत्नी रियाज अहमद का आरोप है कि घर के विवाद को लेकर पति रियाज अहमद उन्हें गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे तथा हाथ-घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि सास नूरजहां बानो ने भी मारपीट की और दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित रियाज अहमद तथा नूरजहां बानो के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें