Jaunpur News: युवती को बाइक से धक्का मारने के बाद मारपीट, तीन नामजद
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बनकट (राजाबाजार) गांव में युवती को बाइक से धक्का लगने के बाद हुए विवाद में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। गांव निवासी अजय कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली न होने के कारण वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही आशीष सरोज, विक्की सरोज व रिक्की सरोज तेज रफ्तार बाइक से पहुंचे और उनकी लड़की को धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गई। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 115(2), 352 व 351(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
