Jaunpur News: चोरों ने क्लिनिक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायवीरू ग्राम निवासी शशि सौरभ तिवारी अकबरपुर-सेनापुर मार्ग के पूरनपुर ग्राम में स्थित भट्ठे के समीप क्लीनिक खोल परिवार का भरण - पोषण करता है रोज की भांति क्लिनिक बंद कर घर चला गया,बीती रात हौसलाबुलंद चोरों ने क्लिनिक का शटर तोड़कर क्लिनिक में रखा एक इनवर्टर, एक बैटरी,दो कुर्सी, एक गोल कुर्सी व कुछ दवाइयां और काउंटर में रखे लगभग ₹700 नकद लेकर चंपत हो गए। सुबह जब भुक्तभोगी क्लिनिक खोलने पहुंचा तो क्लिनिक का शटर टूटा देख आवाक रह गया। देखते ही देखते घटना आग की तरह गांव में फैल गई। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर मामले की छानबीन में जुट गई।वही चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


