Jaunpur News: अमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। गुरुवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया के साथ विकासखंड मड़ियाहूं की ग्राम पंचायत पाली पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित अमृत वाटिका, प्राथमिक विद्यालय तथा पंचायत भवन का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका में ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए शेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव की प्रशंसा की और कहा कि ग्राम पंचायतों में जनहित के कार्य गुणवत्ता के साथ कराये।अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं राम श्री सरोज सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: जनगणना 2027 में प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना


