BREAKING

Jaunpur News: बिना परमिट के संचालित 05 स्कूली वाहन थाने में सीज एवं 11 वाहनों का हुआ चालान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर स्कूली बसों की जॉच की गयी। जिसमें परमिट, फिटनेस एवं अन्य प्रपत्र न मिलने पर 05 बसों को सीज कर दिया जबकि 11 बसों का चालान किया गया।    

ए0आर0टी0ओ0 (प्रवर्तन) द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बसो में परमिट, फिटनेस या सुरक्षा उपकरण न होने पर उन्हें सीज किया जायेगा। उक्त के साथ ड्राइवर के वैध लाइसेंस, स्कूल बस के पीले रंग, ’स्कूल बस’ अंकन और सहायक स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य है। स्कूली वाहन पोर्टल से प्राप्त डाटा के अनुसार जनपद जौनपुर में कुल 480 वाहनों का परमिट समाप्त/बिना परमिट के संचालित हो रही है। जनपद के समस्त प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/वाहन स्वामी को निर्देशित किया जाता है कि जिन विद्यालयों में वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है और उनका परमिट समाप्त/बिना परमिट के संचालित है तो वे तत्काल परमिट का नवीनीकरण/नया परमिट बनवा लें। यद्यपि बिना परमिट के जो भी वाहन संचालित पायी जायेगी उनके विरूद्ध चालान/निरूद्ध की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उक्त के साथ यह भी अवगत कराना है कि जिन विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अपने वाहनों का परमिट नहीं बनवाया/नवीनीकरण कराया जाता है तो नियमानुसार उनके विद्यालय के मान्यता समाप्त किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यालय संचालक एवं प्रबन्धक की होगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अमृत वाटिका का डीएम ने किया निरीक्षण

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें