Bareilly News: जनगणना 2027 में प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना
22 मई से 20 जून तक = सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जायेगे
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रकिया में 22 मई से 20 जून 2026 तक सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे। उत्तर प्रदेश जनगणना निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार जनपद बरेली में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार बरेली में स्व-गणना का कार्यक्रम में डा अरूण कुमार, मंत्री उप्र सरकार, छत्रपाल सिंह गंगवार, बीजेपी सांसद, बहोरन लाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य, डॉ राघवेन्द्र शर्मा विधायक बिथरी चैनपुर, डा डी सी वर्मा विधायक मीरगंज, संजीव अग्रवाल विधायक कैण्ट एवं उमेश गौतम महापौर, नगर निगम बरेली द्वारा जनपद में स्वगणना प्रक्रिया का शुभारम्भ कर स्व-गणना की गई।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री ने दिए युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य के निर्देश
बताया गया कि यह जनगणना केवल नागरिकों की संख्या का आंकलन मात्र ही नहीं, अपितु यह आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि इत्यादि महत्वपूर्ण सामाजिक- आर्थिक आंकड़ों के संग्रह की राष्ट्रीय महत्व की प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण किया जाता है। भारत सरकार द्वारा इस बार डिजिटल माध्यम से जनगणना कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्वप्रेरणा से स्व-गणना का प्रावधान भी किया गया है। उत्तर प्रदेश जनगणना निदेशालय से मिले निर्देश पर जनपद बरेली के जनगणना प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं उपहार मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियो को स्व-गणना की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधियों ने आम जनमानस से भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्य में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर स्व- गणना कराये जाने का आवाहन किया। कार्यकम में जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर/प्रशा/ न्यायिक), उप जिलाधिकारी सदर एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके उपरांत प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर बरेली के साथ जनगणना प्रभारी जनपद बरेली द्वारा भूपेन्द्र एस चौधरी, आयुक्त, बरेली मण्डल बरेली से भेंट की गई। आयुक्त बरेली द्वारा स्वयं स्व-गणना कर जनपद के समस्त नागरिको को अधिक से अधिक संख्या में भारत की जनगणना- 2027 में प्रतिभाग कर उसके स्व-गणना कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया गया। बरेली जनपद में समस्त तहसील मुख्यालयो पर भी जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियो के साथ स्व-गणना कार्य का शुभारंभ किया गया है तथा आम जनमानस से स्वगणना में प्रतिभाग करने की अपील की गई।
| Advt |
